Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिले में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम 17 से 26 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश
    छत्तीसगढ़

    नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिले में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम 17 से 26 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI18/06/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 17 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक ’नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
    राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विविध जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए सामूहिक शपथ, पोस्टर निर्माण, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
    अभियान के दौरान 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं वेलनेस आधारित विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।
    नशा मुक्त भारत सप्ताह के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। माई भारत , राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से जन-जागरूकता गतिविधियों का विस्तार गांवों और वार्ड स्तर तक किया जाएगा। साथ ही घर-घर संपर्क कर आईईसी सामग्री का वितरण कर नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
    जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों के छायाचित्र एवं प्रतिवेदन निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleदिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण के निर्देश विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिला प्रशासन की पहल
    Next Article मछुआ सहकारी समिति रिंगनिया के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.