Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मास्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    29/07/2026

    शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत पुस्तक एवं साइकिल वितरित कर कहा – मन लगाकर पढ़ें, अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम करें रोशन

    28/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना से मिला आत्मनिर्भरता का संबल
    छत्तीसगढ़

    अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना से मिला आत्मनिर्भरता का संबल

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI17/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 17जुलाई 2026/जिले के ग्राम भुलसीडीह, तहसील भैंसमा की निवासी श्रीमती मानकी पाटले का जीवन आज आत्मविश्वास और स्वावलंबन का उदाहरण बन चुका है। पहले सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार की आजीविका चलाना कठिन था, लेकिन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कोरबा द्वारा संचालित अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी.एम. अजय) ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई।
    स्थानीय समाचार पत्र के माध्यम से उन्हें योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कोरबा में आवेदन प्रस्तुत किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाराष्ट्र स्टेट बैंक के माध्यम से उन्हें रूपये एक लाख का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि में रूपये 50 हजार जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा अनुदान तथा रूपये 20 हजार की मार्जिन मनी सहायता प्रदान की गई।
    योजना से प्राप्त वित्तीय सहायता का उपयोग कर श्रीमती मानकी पाटले ने अपने व्यवसाय को सशक्त बनाया। आज उनका व्यवसाय बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है, जिससे परिवार की आय में निरंतर वृद्धि हुई है। वे नियमित रूप से बैंक की किस्तों का भुगतान भी कर रही हैं, जो उनकी आर्थिक अनुशासन और सफलता का प्रमाण है।
    श्रीमती मानकी पाटले बताती हैं कि यदि उन्हें यह योजना नहीं मिलती, तो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना संभव नहीं था। आज वे न केवल अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
    अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है। श्रीमती मानकी पाटले की सफलता इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाओं का सही लाभ उठाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजनपद उपाध्यक्ष के क्षेत्र में ही PM आवास में फर्जीवाड़ा, फर्जी जियो टैग से उड़ाए 1.20 लाख मनरेगा का भी चूना”*
    Next Article सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मास्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत पुस्तक एवं साइकिल वितरित कर कहा – मन लगाकर पढ़ें, अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम करें रोशन

    28/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न ई-बसों के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित रूट, बस स्टॉप एवं अन्य व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    28/07/2026
    छत्तीसगढ़

    सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

    28/07/2026
    छत्तीसगढ़

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला की शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

    28/07/2026
    Editors Picks

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मास्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    29/07/2026

    शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत पुस्तक एवं साइकिल वितरित कर कहा – मन लगाकर पढ़ें, अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम करें रोशन

    28/07/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न ई-बसों के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित रूट, बस स्टॉप एवं अन्य व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    28/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.