Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों से सशक्त हुआ राजस्व प्रशासन नवीन कार्यालय भवनों से सुदृढ़ हुई राजस्व सेवाएं, नागरिकों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों से सशक्त हुआ राजस्व प्रशासन नवीन कार्यालय भवनों से सुदृढ़ हुई राजस्व सेवाएं, नागरिकों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI14/06/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान एवं पाली में नए कार्यालय भवनों से कार्य संचालन प्रारंभ

     

    कोरबा 13 जून 2026/ जिले में राजस्व सेवाओं को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा स्वीकृत नवीन तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा द्वारा निर्मित इन भवनों में अधिकांश स्थानों पर कार्यालयीन कार्यों का नियमित संचालन भी प्रारंभ हो गया है।

    पर्यावरण एवं अधोसंरचना मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोरबा जिले के लिए 05 नवीन तहसील कार्यालय भवन तथा 01 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन के निर्माण हेतु कुल 403.63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान व अजगरबहार में नवीन तहसील कार्यालय तथा पाली में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय के भवनों का निर्माण कराया गया।

    वर्तमान में भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान तथा पाली के नवीन कार्यालय भवनों में नियमित रूप से कार्यालयीन कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन भवनों के उपयोग में आने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिला है, साथ ही आम नागरिकों को भी राजस्व संबंधी सेवाएं अधिक सुविधा के साथ प्राप्त हो रही हैं।

    इसी प्रकार अजगरबहार तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। वहां विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया शेष है। विद्युत लाइन जोड़ने एवं भवन हस्तांतरण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, जल्द ही लम्बित कार्य पूर्ण कर विभाग को हस्तांतरण किया जाएगा जिससे वहां भी कार्यालयीन कार्य प्रारंभ किया जा सके।

     

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रशासनिक सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

    इन नवीन कार्यालय भवनों के संचालन से जिले की प्रशासनिक अधोसंरचना को मजबूती मिली है। शासकीय कार्यों की दक्षता में वृद्धि के साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर
    Next Article कोरबा बुधवारी बायपास हिट एंड रन: घायल चंद्रमणि रात्रे की मौत, मामला हत्या में बदला, 2 आरोपी गिरफ्तार
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.