Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»अन्य»रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : वाचिक परम्परा में साहित्य पर हुई सार्थक परिचर्चा.
    अन्य

    रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : वाचिक परम्परा में साहित्य पर हुई सार्थक परिचर्चा.

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.comJanuary 23, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर 23 जनवरी 2026/ रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के अंतर्गत “आदि से अनादि तक” थीम पर आयोजित साहित्यिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लाला जगदलपुरी मण्डप में द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में “वाचिक परम्परा में साहित्य” विषय पर गहन, विचारोत्तेजक एवं सार्थक परिचर्चा संपन्न हुई, जिसमें भारतीय साहित्य की मौखिक परम्पराओं की ऐतिहासिक भूमिका और समकालीन प्रासंगिकता पर व्यापक विमर्श किया गया।

    इस परिचर्चा में प्रख्यात साहित्यकार श्री रुद्रनारायण पाणिग्रही, श्री शिव कुमार पांडे, डॉ. जयमती तथा श्री सुधीर पाठक ने अपने विचार साझा किए। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेन्द्र मिश्र ने की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में वाचिक परम्परा की विविध विधाओं और उनके साहित्यिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. महेन्द्र मिश्र ने कहा कि वाचिक परम्परा केवल अतीत की धरोहर नहीं है, बल्कि यह समकालीन साहित्य और समाज को समझने की एक सशक्त कुंजी है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में वाचिक परम्पराओं का संरक्षण, दस्तावेजीकरण और नई पीढ़ी तक उनका संवेदनशील हस्तांतरण आज की एक महत्त्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है।

    वक्ताओं ने वाचिक परम्परा को भारतीय साहित्य की मूल धारा बताते हुए कहा कि लोकगीत, लोककथाएँ, कहावतें, मिथक और जनश्रुतियाँ सदियों से समाज की सांस्कृतिक स्मृति को संरक्षित करती आई हैं। उन्होंने कहा कि लिखित साहित्य के उद्भव से पूर्व वाचिक परम्परा ही ज्ञान, इतिहास, जीवन मूल्यों और सामाजिक अनुभवों के संप्रेषण का प्रमुख माध्यम रही है, जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleलाला जगदलपुरी मण्डप में समकालीन महिला लेखन पर सार्थक परिचर्चा.
    Next Article देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर कर्तव्य पथ पर सजी छत्तीसगढ़ की झांकी: फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाई जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक.
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी आवेदन पत्र 15 जून तक कर सकते हैं जमा

    June 9, 2026
    Editors Picks

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

    June 9, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.