Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सूने मकान में चोरी की घटना का पुलिस ने किया मां–बेटे को चोरी के मामले में किया गया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    सूने मकान में चोरी की घटना का पुलिस ने किया मां–बेटे को चोरी के मामले में किया गया गिरफ्तार

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI10/02/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

     

    इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र – मानीकपुर / थाना कोतवाली कोरबा द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सफल खुलासा किया गया है।

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण

    दिनांक 06.02.2026 को प्रार्थी द्वारा चौकी मानीकपुर, कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। दिनांक 07.02.2026 की रात्रि वापस लौटने पर देखा कि उसके घर के बाहर एवं अंदर लगे ताले टूटे हुए थे तथा घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। प्रारंभिक रूप से चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग ₹1,80,000/- बताई गई थी।

     

    प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।

     

    बरामदगी का विवरण

    विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण “मधुर फाइनेंस” में गिरवी रखे गए थे। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस संस्था से संपर्क कर विधिवत कार्यवाही करते हुए चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

     

    बरामद आभूषणों का आज के बाजार मूल्य के अनुसार कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹11,11,000/- (ग्यारह लाख ग्यारह हजार रुपये) आंका गया है।

     

    गिरफ्तार आरोपीगण

    1 संजय वैष्णव उर्फ गोलू,

    पिता – दानेश्वर प्रसाद वैष्णव, उम्र – 31 वर्ष

    निवासी – निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर D-18

    थाना – सिविल लाइन, रामपुर, जिला – कोरबा (छ.ग.)

    2लव कुमारी वैष्णव,

    पति– दानेश्वर प्रसाद वैष्णव उम्र – 50 वर्ष

    निवासी – निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर D-18

    थाना – सिविल लाइन, रामपुर, जिला – कोरबा (छ.ग.)

     

    कानूनी कार्यवाही

    उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 317(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

     

    आरोपी संजय वैष्णव उर्फ गोलू के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण थाना बालकोनगर, सिविल लाइन रामपुर एवं कोतवाली कोरबा में पंजीबद्ध रहे हैं।

     

    कोरबा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
    Next Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 260 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.