Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»राजनीति»Nicolas Maduro detained : चीन ने अमेरिका से मादुरो को रिहा करने की मांग की, उत्तर कोरिया बोला– अमेरिकी कार्रवाई गुंडागर्दी
    राजनीति

    Nicolas Maduro detained : चीन ने अमेरिका से मादुरो को रिहा करने की मांग की, उत्तर कोरिया बोला– अमेरिकी कार्रवाई गुंडागर्दी

    Santosh RajakBy Santosh Rajak04/01/2026Updated:31/01/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    Nicolas Maduro detained बीजिंग/प्योंगयांग। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। चीन और उत्तर कोरिया ने अमेरिका की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और किसी देश की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया है।

    Traffic Awareness Campaign : बलौदाबाजार में यातायात जागरूकता अभियान, पुलिस ने चालकों को समझाइश देकर पहनाए हेलमेट

    चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अमेरिका को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को तुरंत रिहा करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि किसी संप्रभु देश के राष्ट्रपति को जबरन दूसरे देश ले जाना पूरी तरह गलत है और इस तरह के मामलों का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए।

    चीन ने यह भी कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर सकती है और इससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव और बढ़ेगा।

    वहीं उत्तर कोरिया ने भी अमेरिका की कड़ी आलोचना की है। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई “खुली गुंडागर्दी” है। मंत्रालय के अनुसार यह कदम किसी भी देश की आज़ादी और संप्रभुता पर किया गया सबसे गंभीर हमला है।

    गौरतलब है कि 2 जनवरी की रात अमेरिकी सैनिकों द्वारा वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कार्रवाई कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने का दावा किया गया है। इसके बाद दोनों को न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन्हें एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार मादुरो पर हथियार और ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।

    इस बीच सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति मादुरो की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे अमेरिकी अधिकारियों की हिरासत में नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी मादुरो की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

    घटना के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleClaim on Social Media : अमेरिका ने वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन कराया, मादुरो गिरफ्तार
    Next Article Horoscope : 5 जनवरी 2026 का राशिफल
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में अटल स्मृति भवन का भूमिपूजन: सीएम साय ने किया शिलान्यास*

    02/02/2026
    राजनीति

    kishtavaad Encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी, जैश के तीन आतंकी घेरे में

    19/01/2026
    राजनीति

    Spain Train Accident : स्पेन में बड़ा रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने भिड़ंत में 21 की मौत

    19/01/2026
    राजनीति

    जबलपुर में तेज़ रफ्तार कार हादसा’13 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 11 घायल

    18/01/2026
    राजनीति

    32 महीने बाद टूटी जिंदगी की डोर: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता कुकी युवती ने तोड़ा दम, मणिपुर में मातम

    18/01/2026
    राजनीति

    सबरीमाला में घोटालों की कड़ी जारी, ‘पाडी पूजा’ में भ्रष्टाचार के आरोप पर विजिलेंस ने कार्रवाई मांगी

    18/01/2026
    Editors Picks

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.