Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप 4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    03/07/2026

    नशे में धुत ड्राइवर चला रहा था बस, डिक्की से निकलीं ठूंसकर भरी 11 बकरियां – पसान में पुलिस का धावा

    03/07/2026

    कोरबा पुलिस का ‘सजग-सतर्क’ अभियान: 11 बदमाशों के घर दबिश, राताखार-सीतामणी में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

    03/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»Korba News: एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता पर गोली चलाई, बाल-बाल बची जान पिस्टल सहित गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Korba News: एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता पर गोली चलाई, बाल-बाल बची जान पिस्टल सहित गिरफ्तार

    Santosh RajakBy Santosh Rajak20/02/2026Updated:21/02/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    Korba News: एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता पर गोली चलाई, बाल-बाल बची जान पिस्टल सहित गिरफ्तार

     

    बालको नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम के विवाद में एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। यह घटना 18 फरवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे हुई।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है।

     

    आरोपी साहिल मसीह (उम्र 20 वर्ष) इंदिरा नगर बालको का निवासी है। प्रार्थी ने 19 फरवरी 2026 को बालको थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, साहिल मसीह पिछले छह महीने से प्रार्थी की लड़की का पीछा कर छेड़खानी कर रहा था।

     

    18 फरवरी 2026 की रात साहिल मोटर साइकिल पर प्रार्थी के घर के पास आया। उसने प्रार्थी को गंदी-गंदी गालियां दीं और हल्ला-गुल्ला किया। जब प्रार्थी दरवाजा खोलकर बाहर निकले, तो साहिल ने हत्या की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी जमीन पर बैठ गए और बाल-बाल बच गए। साहिल ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली।

     

     

     

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर तत्काल एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी साहिल मसीह की पतासाजी की और उसके घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

     

    पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल जब्त की है। पिस्टल के अंदर एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को यह पिस्टल कहां से मिली थी। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

    https://kartalatimes.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260220-WA0033.mp4

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा 12 वीं के एग्जाम आज से शुरू हो गए है इस बीच कोरबा जिले में एग्जाम की तैयारी को लेकर छात्रों का तनाव के साथ आत्महत्या करने का लगातार मामला सामने आ रहा है। जहाँ महज 48 घंटों के भीतर 4 छात्र-छात्राओं ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
    Next Article चावल से भरे ट्रक व सब्जी लोड पिकप मे जोरदार भिड़ंत
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप 4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    03/07/2026
    छत्तीसगढ़

    नशे में धुत ड्राइवर चला रहा था बस, डिक्की से निकलीं ठूंसकर भरी 11 बकरियां – पसान में पुलिस का धावा

    03/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस का ‘सजग-सतर्क’ अभियान: 11 बदमाशों के घर दबिश, राताखार-सीतामणी में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

    03/07/2026
    छत्तीसगढ़

    CM हेल्पलाइन की शिकायत लटकाई तो SHO को ‘शो कॉज नोटिस’: IGP रामगोपाल गर्ग का सख्त आदेश

    03/07/2026
    छत्तीसगढ़

    जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076 श्री कन्हैया लाल टेवानी को मिली राहत, मोहल्ले में फिर जगमगाई स्ट्रीट लाइट

    03/07/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

    03/07/2026
    Editors Picks

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप 4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    03/07/2026

    नशे में धुत ड्राइवर चला रहा था बस, डिक्की से निकलीं ठूंसकर भरी 11 बकरियां – पसान में पुलिस का धावा

    03/07/2026

    कोरबा पुलिस का ‘सजग-सतर्क’ अभियान: 11 बदमाशों के घर दबिश, राताखार-सीतामणी में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

    03/07/2026

    CM हेल्पलाइन की शिकायत लटकाई तो SHO को ‘शो कॉज नोटिस’: IGP रामगोपाल गर्ग का सख्त आदेश

    03/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.