Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार बना राहत का जरिया: 90 हजार का बिजली बिल माफ होते ही लौटी मजदूर की मुस्कान, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार बना राहत का जरिया: 90 हजार का बिजली बिल माफ होते ही लौटी मजदूर की मुस्कान, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    *कोरबा 19 मई 2026।* ‘सुशासन तिहार 2026’ जरूरतमंदों के लिए राहत, विश्वास और विकास का संगम बन रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप गांव-गांव लग रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याएं मौके पर ही निपट रही हैं।

    ऐसी ही राहत मिली ग्राम चुइया के मजदूर घुरविंद दास महंत को। पत्नी और दो बेटियों का परिवार चलाने वाले घुरविंद आर्थिक तंगी और बाहर मजदूरी के चलते बिजली बिल नहीं भर पाए थे। धीरे-धीरे बिल बढ़कर 90 हजार रुपए हो गया, जिससे वे लगातार परेशान थे।

    *शिविर में रखी समस्या, तुरंत मिला समाधान:*
    ग्राम चुइया में लगे जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी मिलने पर घुरविंद ने उम्मीद के साथ अपनी समस्या रखी। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की जानकारी दी और प्रक्रिया शुरू कर दी।

    टीम ने तत्काल उनके घर पहुंचकर कनेक्शन का परीक्षण किया। योजना के तहत करीब 40 हजार रुपए का बिल माफ कर दिया गया। बाकी राशि आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी दी गई।

    *डेढ़ घंटे में बदली जिंदगी:*
    घुरविंद ने बताया कि शिविर में समस्या रखने के महज डेढ़ घंटे के भीतर समाधान हो गया। अब वे बिना दबाव के किश्तों में बिल भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि योजना उनके जैसे हजारों जरूरतमंदों के लिए वरदान है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए घुरविंद ने सुशासन तिहार को आमजन के हित में संवेदनशील और सराहनीय पहल बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना* *लेपरा के जनसमस्या निवारण शिविर में 187 आवेदन का किया गया निराकरण
    Next Article कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने 22 नए डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    करतला

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026
    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.