तिलकेजा के किसान ने दिखाया कमाल, नैनो यूरिया के 2 पंप से 4.5 एकड़ धान में बंपर पैदावार
कोरबा, 16 जून 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में नैनो उर्वरकों को मिल रहे बढ़ावे से कोरबा जिले के किसानों की तस्वीर बदल रही है। ग्राम तिलकेजा के किसान राममनोहर सोनी ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के इस्तेमाल से धान की लागत घटाई और उत्पादन बढ़ाया।
4.5 एकड़ में खेती करने वाले सोनी ने बताया कि नैनो उर्वरक के छिड़काव में 1-2 मजदूर ही काफी हैं। इससे श्रम और समय दोनों बचे। फसल में रोग कम लगे और गुणवत्ता सुधरी। सहकारी समिति से समय पर परमिट और उर्वरक मिलने से खरीफ की तैयारी आसान हुई।
सोनी अब दूसरे किसानों को भी नैनो उर्वरक अपनाने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाएं, कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलेगा”। उन्होंने समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।

