Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»*श्री विष्णुदेव साय जी के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम, भाजपा ने मनाया ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस*
    छत्तीसगढ़

    *श्री विष्णुदेव साय जी के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम, भाजपा ने मनाया ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस*

    Santosh RajakBy Santosh Rajak22/02/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    *श्री विष्णुदेव साय जी के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम, भाजपा ने मनाया ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस*

     

    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस को पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में जिले भर में जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिन को यादगार बना दिया गया।

     

    *सेवा के रंग में रंगा कोरबा*

     

    माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, जरूरतमंदों को राशन सामग्री प्रदान, तालाबों की साफ-सफाई, महतारी सम्मान समारोह, विभिन्न सामाजिक वर्गों का सम्मान तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्ज्वलन व प्रसादी वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य संपन्न किए गए। जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जनकल्याण की भावना को साकार रूप दिया।

     

    *हर मंडल व मोर्चा सक्रिय, सेवा का संदेश प्रभावी*

     

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के जन्मदिवस पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दोहरा रहा है। जिनमें महिला मोर्चा वृक्षारोपण अभियान, किसान मोर्चा कृषकों का सम्मान, जनजाति मोर्चा फल वितरण, अनुसूचित जाति मोर्चा स्वच्छता अभियान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्रमिक सम्मान, युवा मोर्चा हितग्राही सम्मान एवं महतारी वंदन, इसी प्रकार सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के कार्य किये गये।

     

    *मा. मुख्यमंत्री जी सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं – श्री गोपाल मोदी*

     

    भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, ‘महतारी वंदन’ योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह की सहायता तथा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भाजपा परिवार जिला कोरबा की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मनाया गया यह आयोजन कोरबा जिले में जनसेवा के एक नए उत्साह का संदेश दे गया।

     

    *अर्जुन गुप्ता*

    जिला मीडिएप्रभारी   *शैलेन्द्र यादव*

    जिला सह मीडिय

    *भारतीय जनता पार्टी*

    *जिला कोरबा (छ.ग.)*




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleआधी रात तेज रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत
    Next Article *सामाजिक सेवा योगदान के लिए अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा के 600 महिलाओं को किया सम्मानित*
    Santosh Rajak

    Related Posts

    करतला

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.