Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा संकल्प अभियान का समापन मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में आयोजित हुआ समारोह, जनसेवा में योगदान के लिए किया गया सम्मानित बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका – मंत्री श्री देवांगन
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान का समापन मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में आयोजित हुआ समारोह, जनसेवा में योगदान के लिए किया गया सम्मानित बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका – मंत्री श्री देवांगन

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI18/10/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 17 अक्टूबर 2026/

    सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र की 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान आशीर्वाद का दीया में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, आंगन मिलन, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, रक्तदान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। अभियान के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।

    उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के प्रारंभिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। परिवार अपने छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजते हैं, जहां उन्हें पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अच्छे संस्कार मिलते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ गर्भवती महिलाओं एवं माताओं की देखभाल में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद (डीएमएफ) के माध्यम से सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति में सुधार के लिए भी आवश्यक कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 18 अक्टूबर को भूमिपूजन प्रस्तावित है, जिससे आवागमन को और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी और समाज के प्रत्येक वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में सड़क, अधोसंरचना और आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास सहित विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    श्री गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता, रक्तदान, आंगन मिलन सहित अनेक जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना सराहनीय पहल है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं पूरे वर्ष मेहनत और समर्पण के साथ बच्चों, माताओं तथा परिवारों तक शासकीय सेवाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करने के आह्वान का भी उल्लेख किया।

    श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा कुपोषण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सम्मानित सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्री योगेश जैन एवं श्री मुकुंद कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अतिथि उपस्थित रहे।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleदिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विद्यार्थियों और पालकों को दी योजना एवं व्यवस्थाओं की जानकारी
    Next Article युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसलिंग की मिलेगी जानकारी, ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 को
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026
    छत्तीसगढ़

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026
    छत्तीसगढ़

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    करतला

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    Editors Picks

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.