Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के ठेले पर लिया गुपचुप का स्वाद आत्मनिर्भर महिला उद्यमिता की सराहना करते हुए दिए 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के ठेले पर लिया गुपचुप का स्वाद आत्मनिर्भर महिला उद्यमिता की सराहना करते हुए दिए 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI17/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    आत्र्द्य्प्त्स्य्य्प्र्द्य्प्त्स्य्य्र्द्य्प्

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू में उतरा, जहाँ उन्होंने लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के निवास पहुँचकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन के ठेले पर पहुँचकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया और उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
    मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर श्रीमती मंजू यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सीधे उनके ठेले तक पहुँचे, जहाँ उन्होंने तीखे-चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया। पारंपरिक परसा के पत्तों से बने दोने में परोसे गए गुपचुप का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिश्रम, लगन और उद्यमशीलता की प्रशंसा की।
    मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान श्रीमती यादव से पूछा कि क्या गुपचुप घर में ही तैयार किए जाते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे सभी सामग्री स्वयं घर पर तैयार करती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके व्यवसाय और आय के संबंध में जानकारी ली, जिस पर श्रीमती यादव ने बताया कि ठेले के अतिरिक्त वे कैटरिंग प्लेट का कार्य भी करती हैं तथा प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर लेती हैं।
    मुख्यमंत्री ने गुपचुप के स्वाद की सराहना करते हुए उनके परिवार और पति के सहयोग के बारे में भी जानकारी ली। श्रीमती यादव ने बताया कि उनके पति श्री धनपत यादव भी व्यवसाय में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती मंजू यादव को उनके व्यवसाय के विस्तार एवं प्रोत्साहन हेतु 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक भी प्रदान किया।
    इस दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चैधरी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आज और 19 मई को लमना, नगोई एवं डोंगरी में आयोजित होगी जन समस्या निवारण शिविर
    Next Article जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ग्राम पंचायत लेमरू के सुशासन तिहार में शामिल हुए मुख्यमंत्री
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.