Close Menu
    What's Hot

    कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान

    May 14, 2026

    उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

    May 14, 2026

    सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने नागरिकों से की अपील
    छत्तीसगढ़

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने नागरिकों से की अपील

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा, 29 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन किया जा रहा है. सुशासन तिहार 2026 अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन के मूल आधार को सुदृढ़ किया जा सके।

    जारी कार्यक्रम के अनुसार, मई और जून माह में जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे. अभियान की शुरुआत 1 मई 2026 को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम धनरास से होगी. इसके पश्चात 4 मई को करतला के कनकी में, 5 मई को पोडीउपरोड़ा के पिपरिया एवं पाली के ईरफ में शिविर आयोजित किए जाएंगे.

    मई माह के दौरान अन्य प्रमुख आयोजन 7 मई को जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जल्के और जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पहंदा, 8 मई को पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम बैरा, तथा 12 मई को पाली के ग्राम चोढ़ा एवं कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।

    इसी प्रकार 13 मई को जनपद पंचायत करतला के ग्राम गिधौरी, 14 मई को कटघोरा के ग्राम सिंघाली एवं कोरबा के ग्राम केराकछार, 15 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमीना, 16 मई को पाली के ग्राम रामाकछार और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के लमना, पाली के नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा। माह के उत्तरार्ध में 20 मई को जनपद करतला के ग्राम देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के मोरगा व कोरबा के ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के धौराभांठा, 26 मई को पाली के निरधी, पोंड़ीउपरोड़ा के जटगा व कटघोरा के छिंदपुर, 28 मई को करतला के नवापारा (चौ.) और 29 मई को जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा के तुमान एवं पाली के डोगानाला में शिविर लगेंगे।

    जून माह के प्रथम सप्ताह में भी यह अभियान जारी रहेगा, जिसमें 1 जून को जनपद कोरबा के ग्राम देवपहरी, 2 जून को करतला के कोटमेर व पोंड़ी उपरोड़ा के लेपरा, 3 जून को कोरबा के बरपाली, 4 जून को करतला के सुखरीकला व पाली के मुड़ापार तथा 5 जून को जनपद पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के चिर्रा एवं जनपद कटघोरा के ग्राम खैरभवना में अंतिम चरण के शिविर आयोजित होंगे. कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को इन शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए भटकना न पड़े. प्रत्येक शिविर के लिए विशिष्ट क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो संबंधित विभागों के समन्वय से आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण – कलेक्टर
    Next Article PM आवास योजना में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा, आवास मित्र को नोटिस जारी” “मीडिया रिपोर्ट के बाद हरकत में आया प्रशासन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 – सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और योजनाओं का लाभ – विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शिविर में 127 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार-2026 सिरमिना में आज और कल रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    केराकछार में पीएम आवास घोटाला: कागजों में मकान पूर्ण, हितग्राही 4 साल से कच्चे घर में

    May 14, 2026
    Editors Picks

    कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान

    May 14, 2026

    उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

    May 14, 2026

    सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और योजनाओं का लाभ – विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शिविर में 127 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

    May 14, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.