रायपुर, 17 अक्टूबर। स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली अवकाश में संशोधन किया है। अब प्रदेश में कुल *6 दिन* का अवकाश रहेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा डी.एड., बी.एड., एम.एड. महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में यह अवकाश 6 से 10 नवंबर तक (कुल 5 दिन) निर्धारित किया गया था। राज्य शासन ने इसमें एक दिन की बढ़ोतरी कर दी है।
इस निर्णय से प्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली पर एक अतिरिक्त दिन का अवकाश मिल सकेगा।

