कोरबा, 10 अक्टूबर। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देश के बाद खनिज विभाग एक्शन मोड में है। अवैध रेत और गिट्टी के उत्खनन-परिवहन पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता टीम ने बुधवार से लगातार 3 दिन तक दिन-रात छापे मारे हैं।
इस विशेष अभियान में कुल 21 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। सभी वाहनों को जब्त कर अलग-अलग थानों और खनिज चौकियों की अभिरक्षा में रखा गया है।
रेत का अवैध परिवहन करते – तरदा में 2, हरदीबाजार में 1 टीपर, बरमपुर, सुराकछार, उमरेली में 1-1 और पाली में 2 ट्रैक्टर पकड़े गए। सबसे बड़ी कार्रवाई कुदुरमाल और सोनपुरी में हुई जहां 8 ट्रैक्टर रेत निकालते हुए पकड़े गए। वहीं गिट्टी परिवहन करते 4 हाइवा और 1 ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।

विभाग का कहना है कि ये कार्रवाई प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और राजस्व की चोरी रोकने के लिए की गई है। आगे भी खनिज माफियाओं के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

