_कोरबा, 26 मई 2026
*रायपुर।* छत्तीसगढ़ शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को संशोधित अधिसूचना जारी की।
*क्या बदला*
पहले बकरीद का अवकाश 27 मई 2026, बुधवार को घोषित था। अब संशोधित आदेश के बाद यह अवकाश *28 मई 2026, गुरुवार* को रहेगा।
*28 मई को ये सब रहेंगे बंद*
नए आदेश के तहत 28 मई गुरुवार को प्रदेश में:
1. सभी शासकीय कार्यालय
2. स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थान
3. सभी बैंक तथा वित्तीय संस्थान
4. निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आने वाले संस्थान
पूर्णतः बंद रहेंगे।
*27 मई को कामकाज सामान्य*
पूर्व में 27 मई बुधवार को घोषित अवकाश अब निरस्त कर दिया गया है। 27 मई को सामान्य कार्य दिवस रहेगा और सभी संस्थान खुले रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों, कलेक्टरों और संस्थानों को संशोधित तारीख के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

