Author: DEOKI JAGDISHPURI
समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जीएसटी 2.0 से आम जनता को राहत, कर राजस्व में भी रिकॉर्ड वृद्धि पंजीयन विभाग में बड़े सुधार, रजिस्ट्री प्रक्रिया हुई सरल और पारदर्शी रायपुर, 11 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 11 हजार 470 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। इनमें वित्त विभाग के लिए 9 हजार 630 करोड़ 30 लाख 20 हजार रुपए, आवास एवं…
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या, बलवा एवं धोखाधड़ी का अपराधिक रिकार्ड दर्ज है आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 351(3), bns एवं 3(2)54 3(1), एससी/एसटी एक्ट को तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर नाम आरोपी रामगोपाल साहू 38 साल निवासी लच्छनपुर थाना जांजगीर मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्राधी गेंदराम निवासी ग्राम लछनपुर धाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 24.02.2026 को ग्राम पंचायत लखनपुर के पंचायत भवन में बैठक रखा गया था बैठक में गांव का आरोपी रामगोपाल साहू भी उपस्थित था दोपहर करीबन 02.00 बजे बैठक में गांव के…
Korba News: 11/03/2025 जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। … आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं विलंब से पहुंची दमकल की टीम सुरक्षा को लेकर उठे सवाल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और परिसर में धुएं का घना गुबार फैल गया।
तीन किश्तों में वार्षिक सहायता से मिली खेती को नई मजबूती कोरबा, 12 फरवरी 2026/ केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाएं जिले के कृषकों के लिए संबल सिद्ध हो रही हैं। कोरबा जिले के ग्राम रिसदा निवासी कृषक श्री गोवर्धन सिंह इसका जीवंत उदाहरण हैं। श्री सिंह एक मेहनतकश किसान हैं और पिछले कई वर्षों से कृषि कार्य में संलग्न हैं। वे लगभग 18 वर्ष की आयु से खेती कर रहे हैं और वर्तमान में उनके पास लगभग चार एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की फसल का उत्पादन करते हैं। श्री सिंह प्रधानमंत्री किसान…
जीर्ण एवं कष्टसाध्य रोगों में आयुर्वेदिक पंचकर्म से नई उम्मीद कोरबा 12 फरवरी 2026/ आयुष विभाग अंतर्गत स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, सह संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राष्ट्रीय संधिवात कार्यक्रम के अंतर्गत संधिवात, अस्थिगतवात, वातरक्त, अवबाहुक जैसे जीर्ण एवं कष्टसाध्य रोगों का आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा पद्धति द्वारा प्रभावी उपचार किया जा रहा है। आधुनिक जीवनशैली, खान-पान की अनियमितता और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कम आयु में भी अस्थि-संधिगतवात रोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए केंद्र में पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम…
कोरबा 12 फरवरी 2026/ आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 16 फरवरी को जनपद पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय कोरबा, शहरी प्राथमिक केन्द्र ढोढ़ीपारा, एसईसीएल कोरबा (मुड़ापार), सीएसईबी पूर्व, ईएसआईसी अस्पताल कोरबा, समस्त सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र विकासखंड कोरबा के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया…
अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज जाँच दल की बड़ी कार्यवाही *कुल 9 वाहन एवं 700 घनमीटर रेत जप्त* कोरबा, 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनिज प्रशासन प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में जिला खनिज जाँच अमला द्वारा आज अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 9 वाहनों को जप्त किया गया, जिनमें 2 ट्रक, 4 हाइवा, 1 जेसीबी, 1 चैन माउंट मशीन एवं 1 टिप्पर शामिल है। साथ ही दो अलग-अलग स्थानों में अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर लगभग 700 घनमीटर रेत…
कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही कोरबा 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत नवीन कश्यप उम्र 31 वर्ष, पिता-स्व. रामदयाल कश्यप, साकिन शांति नगर बल्गी, थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा को जिला बदर करते हुए आदेशित किया है कि वह 24 घंटे के अन्दर कोरबा तथा समीपवर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से 01 वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाएं और जब तक यह आदेश लागू रहेगा,…
कोरबा 12 फरवरी 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा 12 फरवरी को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिव नगर रूमगरा, चारपारा कोहड़िया तथा गेरवाघाट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष,पीएनसी कक्ष दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होने आवश्यक दस्तावेजों की जॉच किया तथा कमियों में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये। क्र/सुरजीत/
पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व* कोरबा 12 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 12 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय दीपका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदान…