कोरबा। जिले में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए SP सिद्धार्थ तिवारी ने 3 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। हरदीबाजार, लेमरू और करतला थाने के TI बदले गए हैं।
किसको कहां मिली जिम्मेदारी –
1. हरदीबाजार TI आशीष सिंह – अब लेमरू थाने के प्रभारी होंगे
2. करतला TI गणेश यादव – अब हरदीबाजार थाने के प्रभारी होंगे
3. लेमरू TI लोकनाथ – अब करतला थाने के प्रभारी होंगे
SP के इस आदेश के बाद तीनों थानों में कानून-व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण और पुलिसिंग की जिम्मेदारी अब नए प्रभारियों के पास होगी।

