कोरबा 05 नवंबर 2026 /पुलिस अधीक्षक कोरबा के अंतर्गत आने वाले थानों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को 23 नवंबर को नष्ट किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है।
एनडीपीएस के प्रकरणों में नष्टीकरण की सभी कार्यवाही पूरी कर थानों ने सूची और मूल प्रपत्र समिति को सौंप दिए हैं। नष्टीकरण योग्य कुल 29 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ शामिल है।
समिति ने निर्णय लिया है कि 23 नवंबर को सुबह 11 बजे बाल्को पावर प्लांट की भट्ठी में विधिवत जलाकर मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया जाएगा। इस दौरान गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों को समिति सदस्यों के सामने पंचनामा तैयार कर नष्ट किया जाएगा।

