Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

    20/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI20/10/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 19 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में नवीन सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई थी। राज्य शासन ने घोषणा के अनुरूप भवन निर्माण के लिए 311.29 लाख रुपये (3 करोड़ 11 लाख 29 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। नवीन सर्किट हाउस के निर्माण के लिए रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिह्नित कर आरक्षित किया गया है। लोकनिर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के प्रयास से राशि स्वीकृति हुई।
    कार्यपालन अभियंता श्री जी आर जांगड़े ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस स्थल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। भवन में वीआईपी सूट के साथ अतिथियों के लिए अलग-अलग कक्षों की व्यवस्था रहेगी। भवन की रूपरेखा में भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है।
    प्रस्तावित भवन में ड्राइंग रूम, प्रतीक्षालय, रसोईघर, भोजन कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परिसर में वीआईपी और सामान्य वाहनों के लिए पृथक पार्किंग, उद्यान एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। वाहनों के सुगम आवागमन के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार भी प्रस्तावित हैं।
    नवीन सर्किट हाउस के निर्माण से जिला मुख्यालय में शासकीय अतिथि गृह की सुविधाओं का विस्तार होगा। जिले के प्रवास पर आने वाले जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को ठहरने के लिए बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
    प्रशासकीय स्वीकृति और स्थल चिह्नांकन के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विभागीय प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य की आगामी कार्रवाई की जाएगी।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबरपाली में माँ मड़वारानी के नव-निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ हुआ ध्वज-स्थापना
    Next Article कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ को पीएम स्वनिधि योजना में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिलासपुर-बड़े बचेली-दंतेवाड़ा का भी राष्ट्रीय सम्मान

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, परिजनों को सौंपी 25 हजार की सहायता राशि

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 VIP की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, दीपक बैज, कवासी लखमा समेत कई बड़े नेताओं की श्रेणी घटी

    20/11/2026
    Editors Picks

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

    20/11/2026

    छत्तीसगढ़ को पीएम स्वनिधि योजना में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिलासपुर-बड़े बचेली-दंतेवाड़ा का भी राष्ट्रीय सम्मान

    20/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.