कोरबा। नवरात्रि में गरबा और बाजारों की रौनक के बीच कोरबा पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया है। त्योहार में हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए अब बड़े अधिकारी खुद सड़क पर हैं।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी की रणनीति के तहत एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी रोज शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में मोर्चा संभाले हुए हैं।
क्या है खास व्यवस्था
1. सुभाष चौक बना कैंप कार्यालय – यहीं से पूरे शहर की निगरानी।
2. हर आधे घंटे में बाइक पेट्रोलिंग – मुख्य सड़क ही नहीं, गलियों तक पुलिस की पहुंच।
3. गरबा पंडालों पर विशेष नजर – छेड़छाड़ और हुड़दंग करने वालों को सीधी चेतावनी।
त्योहार से पहले ही पुलिस ने बदमाशों की परेड लेकर सख्त हिदायत दे दी थी। नवरात्रि के 4 दिन शांतिपूर्ण बीते हैं।
पुलिस का साफ संदेश है – जश्न में शामिल होइए, बवाल में नहीं!”

