सक्ती, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सड़क दुर्घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में भर्ती एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान दो दिन बाद भी नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को दर्राभांठा-ठठारी क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ था। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को CHC जैजैपुर लाया गया था। शनिवार 17 अक्टूबर तक न तो उसकी पहचान हो सकी है, न ही परिजनों का पता चला है।
नाम और पते को लेकर असमंजस –
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक घायल व्यक्ति बार-बार अपना नाम बदल रहा है। कभी अपना नाम रामकुमार पटेल तो कभी राजू पटेलबता रहा है। गांव के बारे में पूछने पर कभी *पिपरदा* तो कभी *पहरिया गांव का नाम ले रहा है। साथ ही *सकराली में रिश्तेदार* होने की बात भी कह रहा है।
संभवतः सिर में चोट लगने के कारण वह मानसिक रूप से अस्थिर है, जिससे सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।
फिलहाल घायल का इलाज CHC जैजैपुर में चल रहा है।
आपसे अपील –
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो तो तुरंत संपर्क करें:
संपर्क: फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश चंद्रा, CHC जैजैपुर – मो. 9669732129
कृपया इस खबर और फोटो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि घायल व्यक्ति के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।

