कोरबा, 10 अक्टूबर (करतला टाइम्स)। नशे के खिलाफ कोरबा पुलिस का अभियान जारी है। उरगा थाना पुलिस ने 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा है।
थाना प्रभारी नवीन पटेल की टीम गश्त पर थी। तभी मुखबिर ने बताया कि सफेद एक्टिवा में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर सीतामणी तरफ जा रहा है। पुलिस ने तुरंत बरबसपुर चौक पर जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी में पन्नी में भरी 20 लीटर महुआ शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 2 हजार बताई जा रही है। शराब ले जाने में इस्तेमाल हो रही स्कूटी क्रमांकCG 12 BR 8672 को भी जब्त कर लिया गया है।
कौन है आरोपी
पकड़ा गया आरोपी राजू डे (35), पिता स्व. सुनील डे, निवासी गोमाता चौक, इमलीडुग्गू का रहने वाला है। वह शराब का कोई कागज नहीं दिखा पाया।
पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्र. 561/2026 दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 22 अक्टूबर तक जेल भेज दिया गया है।

