कोरबा, 10 अक्टूबर (करतला टाइम्स)। अगर आपने इस साल IIT, AIIMS, IIM, NLU, NIT, IIIT या NEET से सरकारी MBBS में एडमिशन लिया है और आप SC, ST या OBC वर्ग से हैं, तो सरकार आपको 50 हजार रुपये तक की मदद दे रही है।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, कोरबा ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन मंगाए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
– IIT, AIIMS, IIM, NLU में प्रवेश लेने वाले छात्र
– NEET के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS में चयनित छात्र
– JEE के जरिए NIT या IIIT में http://B.Tech में चयनित छात्र
क्या मिलेगा?
एडमिशन के समय लगने वाला यात्रा, रहने-खाने, कपड़े, फीस और दवाइयों का खर्च – एकमुश्त अधिकतम 50,000 रुपये तक सरकार देगी।
शर्तें क्या हैं
– माता-पिता की सालाना आय 2.50 लाख से ज्यादा न हो
– सरकारी नौकरी वाले (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर) के बच्चे पात्र नहीं हैं
आवेदन कैसे और कब तक आखिरी तारीख: 30 अक्टूबर 2026
अपना आवेदन गृह जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, ITI रामपुर, कलेक्ट्रेट परिसर प्रथम तल, कोरबा में जमा करना है।
जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र, 12वीं की मार्कशीट, आधार, बैंक पासबुक और कॉलेज के एडमिशन/फीस की रसीद।
ज्यादा जानकारी के लिए 7389452766, 7869096888 पर संपर्क कर सकते हैं।

