रायपुर। http://B.Ed. और http://D.El.Ed. में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। छात्रहित और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए SCERT ने सत्र 2026-27 की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
अब विद्यार्थी 27 सितंबर रविवार तक ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा कर सकेंगे।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के शासकीय और निजी शिक्षा महाविद्यालयों में http://B.Ed. और http://D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए यह काउंसलिंग चल रही है।
संशोधित तिथियां –
पंजीयन और ऑनलाइन विकल्प फॉर्म जमा – 22 से 27 सितंबर 2026 तक
दावा-आपत्ति के लिए पहली सूची – 30 सितंबर 2026
प्रवेश के लिए पहली सूची जारी – 1 अक्टूबर 2026
पहली सूची के आधार पर प्रवेश – 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक








