कोरबा, 26 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और सभी विकासखंडों में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इन कैंपों में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कैंप में क्या-क्या मिलेगा –
1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और वन नेशन वन राशनकार्ड की जानकारी।
2. नया राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी।
3. राशन कार्ड में ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर जोड़ने का काम।
4. उचित मूल्य दुकान में मिलने वाले चावल, शक्कर, नमक आदि का सैंपल दिखाया जाएगा।
5. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े पोस्टर और वीडियो भी दिखाए जाएंगे।
शिकायत के लिए कहां संपर्क करें –
अगर राशन कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो मोबाइल नंबर 9425201983 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा भारत सरकार के अन्न सहायता पोर्टल और विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी अधिकारियों को कैंप का आयोजन सुनिश्चित करने और दुकानों पर खाद्यान्न का सैंपल प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।
नागरिक अपने नजदीकी सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर जानकारी ले सकते हैं।








