छत्तीसगढ़ में 25 फर्जी सिम के फर्जीवाड़े के बाद सरकार की एडवाइजरी जारी DTO ने एजेंट को किया ब्लैकलिस्ट, किराए पर सिम देने वाले मूल ग्राहक पर भी होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा होने के बाद दूरसंचार विभाग (DoT) ने सख्त कदम उठाए हैं और एडवाइजरी जारी की है।
मामला यह था कि एक सिम बेचने वाले एजेंट ने लोगों के डॉक्यूमेंट्स का गलत इस्तेमाल कर उनकी जानकारी के बिना 25 फर्जी सिम एक्टिवेट कर दी थीं।
मामला खुलते ही DoT ने उस एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया और री-वेरिफिकेशन में फेल होने पर सभी 25 फर्जी नंबर तुरंत बंद कर दिए।
*DoT की चेतावनी – किराए पर सिम दिया तो आप भी फंसेंगे*
विभाग ने साफ किया है कि –
– अपने नाम से सिम लेकर बेचना
– किराए पर देना
– साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने देना
इन सभी मामलों में मूल ग्राहक के खिलाफ भी पुलिस केस और कानूनी कार्रवाई होगी।
इसके अलावा फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर सिम लेना, पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करना भी अपराध की श्रेणी में आएगा।








