Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मोहनीश पर किसकी विशेष कृपा? सरकार का तबादला आदेश रद्दी में! पहले सूरजपुर, फिर सक्ती तबादला, फरवरी में हुए आदेश का सात माह बाद भी पालन नहीं
    छत्तीसगढ़

    मोहनीश पर किसकी विशेष कृपा? सरकार का तबादला आदेश रद्दी में! पहले सूरजपुर, फिर सक्ती तबादला, फरवरी में हुए आदेश का सात माह बाद भी पालन नहीं

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/09/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कलेक्टर से सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत, फिर भी नहीं हुए कार्यमुक्त

    खुद ही पाली सीईओ और खुद ही निराकरणकर्ता, शिकायत भेज दी गई ‘स्पेशल क्लोजर’ में

    शिकायतकर्ता अब न्यायालय जाने की तैयारी में लगा

    कोरबा। जनपद पंचायत पाली में सहायक परियोजना अधिकारी मोहनीश आनंद देवांगन के तबादले को लेकर शासन के आदेश के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पहले इनका तबादला कोरबा से सूरजपुर जिला के लिए किया लेकिन आदेश को संशोधन करा लिया गया। इसके बाद 20 फरवरी 2026 को आदेश जारी कर मोहनीश आनंद देवांगन का स्थानांतरण सूरजपुर जिले से सक्ती जिला किया गया। इस आदेश जारी हुए अब करीब सात माह होने को आए हैं, लेकिन शिकायत के अनुसार वे अब भी जनपद पंचायत पाली में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं और उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है।

    WP260700107204 document_merged

    ग्राम पंचायत बरपाली के लखन गोस्वामी ने इस मामले में 17 जून 2026 को कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर शासन के स्थानांतरण आदेश का पालन कराने तथा सहायक परियोजना अधिकारी मोहनीश आनंद देवांगन को कोरबा जिले से भारमुक्त करने की मांग की थी। शिकायत में कहा गया था कि शासन के आदेश के बावजूद संबंधित अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी सवाल उठाया था कि आखिर किस कारण से शासन के आदेश का पालन नहीं हो रहा है।

    कलेक्टर से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने 20 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री जनशिकायत पोर्टल यानी सीएम हेल्पलाइन 1076 में भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत क्रमांक WP260700107204 में शासन के स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं किए जाने, अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं किए जाने तथा पूर्व में की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई। शिकायत में स्थानांतरण आदेश का पालन कराने, उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर अब 15 सितंबर 2026 को स्वयं जनपद पंचायत पाली की ओर से, जो कि खुद मोहनीश देवांगन ही हैं ने जवाब जारी किया है। इसमें कहा गया है कि लखन गोस्वामी द्वारा की गई शिकायत विभागीय स्थापना संबंधी होने के कारण सीएम हेल्पलाइन की शिकायत प्रणाली के अंतर्गत मान्य नहीं है। पत्र में उक्त शिकायत को ‘स्पेशल क्लोजर’ हेतु भेजे जाने की बात कही गई है। दूसरी तरफ हेल्पलाइन में यह शिकायत उचित प्राधिकारी को प्रेषित किए जाने की भी बात कही गई है। किन्तु इसके पहले ही अपने मामले में मोहनीश ने खुद ही फैसला लिख दिया है।

    यहां सवाल यह है कि जब शिकायत शासन के स्थानांतरण आदेश के पालन को लेकर है, तो करीब सात माह बाद भी आदेश पर अमल क्यों नहीं हुआ? यदि शासन के 20 फरवरी 2026 के स्थानांतरण आदेश में बाद में कोई संशोधन, स्थगन या निरस्तीकरण किया गया है तो उसका स्पष्ट आदेश सामने क्यों नहीं है? और यदि ऐसा कोई आदेश नहीं हुआ है तो मोहनीश आनंद देवांगन को अब तक कार्यमुक्त क्यों नहीं किया गया?

    एक ओर शासन स्थानांतरण आदेश जारी करता है, दूसरी ओर उसका पालन नहीं होता। फिर इसी मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत होती है और मामला सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचता है। इसके बाद भी शिकायतकर्ता को आदेश के पालन की स्थिति बताने के बजाय शिकायत को ‘स्पेशल क्लोजर’ के लिए भेज दिया जाता है।

    ऐसे में मामला अब सिर्फ एक अधिकारी के तबादले तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि शासन के आदेशों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यही है कि मोहनीश पर किसकी विशेष कृपा है? आखिर सरकार का तबादला आदेश सात माह बाद भी प्रभावी नहीं हो पाया तो फिर ऐसे आदेश का मतलब क्या है?




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसेवा संकल्प अभियान ’दो गायों से शुरू हुआ सफर, डेयरी ने संतराम के परिवार में लाई खुशहाली’
    Next Article सेवा संकल्प अभियान खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.