Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI17/09/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 17 सितंबर 2026//नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड क्रमांक 10 संतफलाहारी निवासी श्री सुनील कुमार तिवारी के लिए अपना पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। मिट्टी से बने दो कमरों के छोटे से मकान में पत्नी और बेटी के साथ जीवन गुजार रहे सुनील के सामने परिवार की जिम्मेदारी भी थी और सीमित आमदनी में घर चलाने की चुनौती भी।
    पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी सुनील के कंधों पर आ गई। राजपुरोहित परिवार में जन्मे सुनील लोगों के घरों में पूजा-पाठ कर अपनी आजीविका चलाते हैं। सीमित आमदनी में परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बेटी की पढ़ाई के लिए पैसे जुटाना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए दूर का सपना था।
    सुनील बताते हैं कि जब उनके वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना-1.0 का सर्वे शुरू हुआ, तब उन्हें जानकारी मिली कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता दे रही है। उन्होंने नगर पंचायत छुरीकला पहुंचकर योजना की जानकारी ली और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किया।
    आवेदन के कुछ समय बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका नाम स्वीकृत हुआ और उन्हें आवास निर्माण की अनुमति मिली। इसके बाद उनके सपने को हकीकत में बदलने का काम शुरू हुआ। जिस जगह कभी मिट्टी की दीवारों वाला छोटा सा मकान था, वहीं अब उनका पक्का आशियाना खड़ा है।
    सुनील कहते हैं, “जिस पक्के मकान को बनाना कभी मेरे लिए सिर्फ एक सपना था, आज उसी मकान में अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून से रह रहा हूं। सरकार की योजना ने मेरे परिवार को सिर्फ मकान नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य दिया है।”
    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुनील कुमार तिवारी को कुल 2.26 लाख रुपये की स्वीकृत लागत के आधार पर सहायता मिली, जिसमें 1.50 लाख रुपये केंद्रांश तथा 0.76 लाख रुपये राज्यांश शामिल है। हितग्राही अंशदान 0.78 लाख रुपये है। आवास का स्वीकृत कारपेट एरिया 29 वर्ग मीटर है।
    सुनील कुमार तिवारी प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिले इस सहयोग के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार तथा नगर पंचायत छुरीकला के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनके लिए यह आवास केवल ईंट और सीमेंट से बना मकान नहीं, बल्कि वर्षों से देखे जा रहे उस सपने का साकार रूप है, जिसमें उनका परिवार सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जी सके।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान को बड़ा झटका लगा है।
    Next Article आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    ढोढातराई में पंचायत प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, विकास योजनाओं की दी गई जानकारी

    17/11/2026
    Uncategorized

    जनपद सदस्य किशनलाल कोसले ने दी दीपावली की हार्दिक बधाई _हर घर में जले सुख-समृद्धि का दीप, भाईचारे के साथ मनाएं पर्व_

    08/11/2026
    Uncategorized

    विधायक फूल सिंह राठिया ने दी दीपावली की हार्दिक बधाई हर घर में जले सुख-समृद्धि का दीप, भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

    08/11/2026
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान, CISF में DIG बनाए गए कोरबा में रह चुके एसपी

    08/10/2026
    Uncategorized

    Manrega

    27/09/2026
    Uncategorized

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

    17/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.