कोरबा/करतला टाइम्स : छत्तीसगढ़ के जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के सबसे बड़े संगठन की नई टीम का ऐलान हो गया है। बेमेतरा में 16 सितंबर को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस नई कार्यकारिणी में कोरबा जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष *प्रकाशचंद जाखड़* को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बेमेतरा में जुटे थे प्रदेश भर के जनपद प्रतिनिधि
बेमेतरा में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के कोने-कोने से जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पहुंचे थे। बैठक में दो मुख्य एजेंडा थे –
1. जनपद पंचायतों के संचालन में आ रही दिक्कतों पर खुलकर चर्चा
2. पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार और शासन से बेहतर तालमेल कैसे बने, इस पर रणनीति
बैठक में तय हुआ कि अब जनपदों की जो भी समस्या होगी, उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि संघ के बैनर तले एकजुट होकर सरकार के सामने रखा जाएगा, ताकि निराकरण जल्दी हो।
प्रकाशचंद जाखड़ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से कोरबा सहित पूरे बिलासपुर संभाग के जनपद प्रतिनिधियों में हर्ष है। पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।








