Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»भाई के स्नेह से मजबूत हुआ बहनों का आत्मविश्वास, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी
    छत्तीसगढ़

    भाई के स्नेह से मजबूत हुआ बहनों का आत्मविश्वास, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI22/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    विष्णु भैया ने सिर्फ पैसे नहीं दिए, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का मौका दिया: श्रीमती गायत्री साहू

    कोरबा 22 अगस्त, 2026/ रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि उस विश्वास और अपनत्व का उत्सव है, जो जीवन के हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने का संबल देता है। इसी भाव को साकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मविश्वास की नई रोशनी ला रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार में अपनी आर्थिक भागीदारी को भी मजबूत कर सकें।
    राखी से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से इस बार पर्व की खुशियों में एक और आत्मीय रंग जुड़ गया है। बहनों के लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उस भरोसे का एहसास है कि सरकार उनके साथ एक बड़े भाई की तरह खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति महिलाएं इसी अपनत्व और विश्वास के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं।
    कोरबा शहर के मानिकपुर निवासी श्रीमती गायत्री साहू, पति श्री दादू लाल साहू, महतारी वंदन योजना को अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का माध्यम मानती हैं। श्रीमती साहू आत्मीय भाव से कहती हैं कि विष्णु भैया के द्वारा हर माह समय पर योजना की राशि उनके खाते में पहुंच जाती है। वे कहती हैं कि यह देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है कि भैया हम बहनों का ख्याल रखते हैं।
    श्रीमती गायत्री साहू बताती हैं कि इस बार त्योहार से पहले ही महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनकी खुशी और बढ़ गई। समय पर राशि मिलने से उन्हें पर्व की तैयारियों में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और वे अपने परिवार के साथ इस पर्व को खुशी से मना पायेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विष्णु भैया के स्नेह और बहनों के प्रति उनके अपनत्व का एहसास भी है।
    उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि को बचाकर उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी। आज इसी सिलाई मशीन के माध्यम से उनका व्यवसाय अच्छी तरह चल रहा है और वे अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। श्रीमती साहू कहती हैं, *विष्णु भैया ने केवल योजना के माध्यम से मुझे पैसे नहीं दिए, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का मौका दिया है। आज मैं सिलाई का काम कर अपना व्यवसाय चला रही हूं। इसके लिए मैं अपने विष्णु भैया को हृदय से धन्यवाद देती हूं।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleहुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना
    Next Article सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार दूरस्थ वनांचल की बेटियों के लिए साइकिल बनी शिक्षा की राह आसान करने का माध्यम
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    Editors Picks

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.