Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित *एसडीएम श्री मनोज बंजारे ने शिक्षा, स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी
    छत्तीसगढ़

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित *एसडीएम श्री मनोज बंजारे ने शिक्षा, स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 19 अगस्त 2026/
    विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), विद्युत विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकासखंड अंतर्गत शासकीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
    एसडीएम श्री बंजारे ने शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार उपलब्ध कराने, खाद्यान्न की उपलब्धता एवं चावल के समय पर उठाव तथा रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी ली गई।
    बैठक में विद्यालयों एवं अन्य शासकीय संस्थानों में पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा भवन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने पहुंच मार्गों की स्थिति, भवनों की आवश्यकता एवं मरम्मत से संबंधित विषयों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित संस्थानों में सोलर सिस्टम की उपलब्धता, उसकी कार्यशीलता तथा नियमित रखरखाव की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
    स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। एसडीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
    खाद्य विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न समय पर उपलब्ध हो तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
    बैठक में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में संधारित की जाने वाली पंजियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसडीएम श्री बंजारे ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पंजियों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को सुचारू रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण करें और सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
    Next Article वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    Editors Picks

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.