Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»CCTV और मुखबिर ने खोला राज! कोरबा पुलिस ने 3 डकैती की वारदातें सुलझाईं, 4 आरोपी सलाखों के पीछे
    छत्तीसगढ़

    CCTV और मुखबिर ने खोला राज! कोरबा पुलिस ने 3 डकैती की वारदातें सुलझाईं, 4 आरोपी सलाखों के पीछे

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI17/08/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा। कोरबा पुलिस ने मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिले में हुई डकैती की तीन वारदातों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

    पुलिस के अनुसार, बीते दिनों बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन और सूराकछार खदान में डकैती हुई थी। वहीं दीपका थाना क्षेत्र की दीपका खदान में भी हथियारों के बल पर डकैती की घटना सामने आई थी। बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर नकदी और कीमती सामान लूट लिया था। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज की थी।

    इन मामलों में बांकीमोंगरा थाने में अपराध क्रमांक 148/2026 एवं 131/2026 दर्ज किया गया। वहीं दीपका थाने में अपराध क्रमांक 01/2026 भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपाल चौहान, 22 वर्ष, निवासी जामनीमूड़ा पाली, फिरोज मेमन, 27 वर्ष, निवासी भिलाईबाजार हरदीबाजार, निकेश कुमार कश्यप, 21 वर्ष, निवासी शुक्लाखर थाना बांकीमोंगरा और होरीलाल केवट, 24 वर्ष, निवासी शांतिनगर थाना कुसमुंडा के रूप में हुई है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है।

    पूछताछ में आरोपियों ने तीनों डकैती की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। गिरफ्तार मुख्य आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा
    Next Article राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    Editors Picks

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.