Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    15/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI15/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 15 अगस्त 2026/कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस उमंग और हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल ने फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

    मुख्य अतिथि विधायक श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
    कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

    इस अवसर पर राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,सीआईएसएफ, जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल, नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट गाइड सीनियर-जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया और कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
    *मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण* – समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री अग्रवाल के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    *परेड में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को मिला प्रथम स्थान –


    परेड प्रोफेशनल में प्रथम पुरस्कार केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला, तृतीय पुरस्कार नगर सेना महिला तथा सांत्वना पुरस्कार छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष, नगर सेना पुरूष, वन रक्षक टीम को दिया गया। परेड नान प्रोफेशनल जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन बालिका, द्वितीय स्थान गाइड दल सीनियर डिवीजन बालिका, तृतीय स्थान एनसीसी सिनियर डिवीजन बालक ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार स्काउट दल को प्रदान किया गया।
    *सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्य ज्योति विशेष स्कूल डिंगापुर प्रथम* – सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम स्थान दिव्य ज्योति विशेष स्कूल डिंगापुर, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, तृतीय स्थान निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) रिस्दी रामपुर कोरबा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी कोरबा को दिया गया।
    *उत्कृष्ट कर्मी भी सम्मानित -* समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल द्वारा शासकीय कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर इषांत जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, पत्रकारगण उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
    Next Article कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    15/08/2026
    Editors Picks

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    15/08/2026

    कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

    15/08/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.