CSEB ग्राउंड पर जिला स्तरीय समारोह, सीएम के संदेश का हुआ वाचन
कोरबा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह गुरुवार को सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने प्रातः 9 बजे तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश में प्रदेश की विकास योजनाओं और प्रदेशवासियों के नाम शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनसी, पुलिस, स्काउट की आकर्षक परेड ने सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।








