Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    15/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 16
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय से कार्य करने के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय से कार्य करने के निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI11/08/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संधारण अवधि पूर्ण हो चुकी पीएमजीएसवाई सड़कों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

    समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

    कोरबा, 11 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के शत-प्रतिशत पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन सही तरीके से भरवाए जाएं तथा विद्यार्थियों को समय पर इसकी जानकारी दी जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न हो।
    बैठक में कलेक्टर ने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय फाइलों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित करें। साथ ही ई-एचआरएमएस में शिक्षा, स्वास्थय सहित अन्य विभागों के शेष कर्मचारियों का 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ऑनबोर्डिंग पूर्ण कराने तथा इसकी पूर्णता का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    *दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

    कलेक्टर श्री दुदावत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम हरदेवा में गत दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आए कार्यों की समीक्षा करते हुए पुराने पुल की तुलना में बड़े नए पुल के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम सरमा में पीडब्ल्यूडी के पुल की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत ऐसी सड़कों की सूची तैयार की जाए, जिनकी संधारण अवधि समाप्त हो चुकी है, ताकि उनके संधारण एवं आवश्यक मरम्मत की कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जा सके।
    कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को आईटीआई रामपुर में शेष मरम्मत कार्यों में आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नवोदय विद्यालय से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने जल जीवन मि शन अन्तर्गत पूर्ण योजनाओं का जनपद सीईओ के समन्वय से सत्यापन कर भुगतान के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरी में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्य को गंभीरता से नहीं लेने पर कार्यपालन अभियंता पीएचई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

    विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। इसके पश्चात सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों (बीआरसी) से विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
    उन्होंने वीबी रामजी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आवश्यक कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को सीमांकन से संबंधित प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने विकसित भारत माय भारत युवा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को स्वास्थय विभाग के सहयोग से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच कार्य में तेजी लाने तथा सरपंच एवं सचिवों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा समारोह को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण मंच, बैठक, पार्किंग, और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article लेबर कांटेªक्ट सहकारी समिति कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

    15/08/2026
    Editors Picks

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    15/08/2026

    कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

    15/08/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.