Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक अभियान चलाकर सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने के दिए निर्देश
    Uncategorized

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक अभियान चलाकर सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने के दिए निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI04/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    100 सप्ताह तक स्कूल कॉलेजों में नशा मुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के दिए निर्देश
    नशा मुक्ति केंद्रों का निर्धारित क्षमता अनुरूप बेहतर प्रबंधन व प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने किया निर्देशित
    अभियान के दायित्वों में उदासीनता पर कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण व जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

    कोरबा, 04 अगस्त 2026/जिले में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को सुरक्षित रखने, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं जनजागरूकता के माध्यम से नशामुक्त वातावरण निर्माण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नशे के विरुद्ध संचालित अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, प्रभावी कार्रवाई, जागरूकता गतिविधियों के विस्तार एवं अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने विभिन्न विभागों द्वारा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नशे की रोकथाम, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन तथा निर्धारित दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नशामुक्त अभियान के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उप संचालक समाज कल्याण एवं जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कोटप्पा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू निषेध संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएं तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी हाई- हायर सेकेंडरी स्कूल एवं कॉलेजों में माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 100 सप्ताह तक नियमित रूप से नशा मुक्त अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने निर्देशित किया। साथ ही आश्रम छात्रावासों में भी नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को विकासखंड स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान संचालित करने तथा भारत वाहिनी की इकाइयों को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना इस अभियान की प्राथमिकता होनी चाहिए।
    बैठक में जिले के नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने निर्देशित किया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनिबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर-एसपी ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    Next Article मेरा रेशम, मेरा अभिमान अभियान के तहत रेशमकीट पालकों को वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    Manrega

    27/09/2026
    Uncategorized

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

    16/09/2026
    Uncategorized

    माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

    16/09/2026
    Uncategorized

    महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता 31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

    10/09/2026
    Editors Picks

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.