Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    डिजिटल इंडिया की असली ताकत CSC है: रायपुर में बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    01/08/2026

    शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, प्रवेश चयन परीक्षा होगी

    01/08/2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा खुलासा: चूहे मारने की दवा मिलाकर की थी दोस्त की हत्या 2 साल बाद पकड़ा गया! शादी में शराब में जहर देकर हत्या करने वाला आरोपी कोंडागांव से गिरफ्तार

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन
    छत्तीसगढ़

    पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI18/07/2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी तथा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान सुश्री किरण पिस्दा ने बढ़ाया उत्साह

    ads

    कोरबा, 18 जुलाई 2026/ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शनिवार को “रन फॉर ग्रीन” मैराथन का भव्य आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम, घंटाघर से किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त, डीएफओ, सहित अन्य अधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। लगभग पाँच किलोमीटर की इस मैराथन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

    कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छ एवं हरित कोरबा के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा। मैराथन के समापन के पश्चात प्रतिभागियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए जुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी तथा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान सुश्री किरण पिस्दा रहीं। उन्होंने मैराथन में शामिल होकर सभी का उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, कठिनाइयों से घबराए बिना निरंतर आगे बढ़ने तथा खेल एवं जीवन दोनों में अनुशासन अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य कोरबा को अधिक हराभरा और स्वच्छ बनाना है। उन्होंने कहा कि कोरबा एक औद्योगिक एवं खनन क्षेत्र है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से आगामी दो माह तक विशेष जनअभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक अपने घर, मोहल्ले, विद्यालय, संस्थान अथवा सार्वजनिक स्थान पर पौधरोपण करना चाहते हैं, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं, क्योंकि पौधों का जीवित रहना ही अभियान की वास्तविक सफलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “रन फॉर ग्रीन” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचेगा।

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा से प्रेरणा लेकर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से सड़कों के किनारे व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि पौधों की सुरक्षा और देखभाल में सक्रिय सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाएं।

    मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई । मैराथन में महिला वर्ग में नेहा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 10,000 रुपये का पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान पर कुमारी अनंता रूपदास को 5,000 तथा तृतीय स्थान पर शीतल कौशल को 3,000 रुपए का पुरस्कार मिला। चौथे स्थान पर गुंजा देवांगन, पाँचवें स्थान पर अदिति साहू, छठे स्थान पर श्रीमती गोमती, सातवें स्थान पर रिमी केंवट, आठवें स्थान पर निशा सिदार, नौवें स्थान पर सोफिया किस्पोट्टा तथा दसवें स्थान पर पूनम नाग रहीं।

    पुरुष वर्ग में मनीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें दस हजार की राशि दी गई। मैराथन में अनुराग श्रीवास ने द्वितीय तथा निखिल बरेठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर प्रदीप सिंह, पाँचवें स्थान पर जूदेव पटेल, छठे स्थान पर प्रिंस यादव, सातवें स्थान पर रामशंकर, आठवें स्थान पर अमन एक्का, नौवें स्थान पर अभिषेक शाह तथा दसवें स्थान पर सोनू अमिया रहे।

    कार्यक्रम में रोटरी क्लब, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, जेसीआई, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महापौर, कलेक्टर, निगमायुक्त, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मिनीमाता महाविद्यालय मुख्य मार्ग में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। “रन फॉर ग्रीन मैराथन” और “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में जिले के 200 से अधिक “माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने भी अपनी सहभागिता देंकर युवाओं में जोश और उत्साह कायम किया। जिले के कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 200 से अधिक “माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने हरियाली का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का प्रभावी संदेश दिया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, पार्षद, अधिकारी, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी तथा सामाजिक संगठनों,मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेकर हरित, स्वच्छ और स्वस्थ कोरबा के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleचेक बाउंस के मामले में 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया
    Next Article ग्राम पंचायत झाबर को पूर्ण नशा मुक्त बनाने का संकल्प, अवैध शराब बेचने वालों पर 10,000 और पीने वालों पर लगेगा 5,000 रुपये का जुर्माना
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    डिजिटल इंडिया की असली ताकत CSC है: रायपुर में बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    01/08/2026
    छत्तीसगढ़

    शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, प्रवेश चयन परीक्षा होगी

    01/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस का बड़ा खुलासा: चूहे मारने की दवा मिलाकर की थी दोस्त की हत्या 2 साल बाद पकड़ा गया! शादी में शराब में जहर देकर हत्या करने वाला आरोपी कोंडागांव से गिरफ्तार

    01/08/2026
    छत्तीसगढ़

    सजग कोरबा अभियान का असर: दो संगीन वारदातों में वांछित आशु चुटैल पुलिस की गिरफ्त में

    31/07/2026
    करतला

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का गठन मनोज मिश्रा बने अध्यक्ष

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कटघोरा में अटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

    31/07/2026
    Editors Picks

    डिजिटल इंडिया की असली ताकत CSC है: रायपुर में बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    01/08/2026

    शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, प्रवेश चयन परीक्षा होगी

    01/08/2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा खुलासा: चूहे मारने की दवा मिलाकर की थी दोस्त की हत्या 2 साल बाद पकड़ा गया! शादी में शराब में जहर देकर हत्या करने वाला आरोपी कोंडागांव से गिरफ्तार

    01/08/2026

    सजग कोरबा अभियान का असर: दो संगीन वारदातों में वांछित आशु चुटैल पुलिस की गिरफ्त में

    31/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.