Close Menu
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

    June 21, 2026

    बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’

    June 20, 2026

    पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी, मौसमी बिमारी,उल्टी-दस्त सर्पदंश तथा अन्य दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
    छत्तीसगढ़

    समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी, मौसमी बिमारी,उल्टी-दस्त सर्पदंश तथा अन्य दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा 15 जून 2026/स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरबा जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों एवं बुजुर्गाे के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों की जॉंच एवं उपचार जैसी सेवाए भी निरंतर प्रदान की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि जिले में सभी शहरी एवं ग्रामीण सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालय में मौसमी बिमारी,उल्टी-दस्त तथा सर्पदंश कि घटनाओं के उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम(एएसवी) तथा अन्य आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी दवाई की कमी नहीं है, मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयां प्रदान की जा रही हैं । इस हेतु स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है जिससे आमजन को बेहतर एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहे।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य संबधी किसी भी समस्या होने पर अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत 4 गिरफ्तार
    Next Article जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के संचालक मंडल का निर्वाचन 29 जून को निर्वाचन कार्यक्रम जारी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

    June 21, 2026
    छत्तीसगढ़

    बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’

    June 20, 2026
    छत्तीसगढ़

    पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना

    June 20, 2026
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजित

    June 20, 2026
    करतला

    पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसानों को मिली 15.72 करोड़ की सम्मान निधि

    June 20, 2026
    करतला

    अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त

    June 20, 2026
    Editors Picks

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

    June 21, 2026

    बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’

    June 20, 2026

    पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजित

    June 20, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.