Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा बुधवारी बायपास हिट एंड रन: घायल चंद्रमणि रात्रे की मौत, मामला हत्या में बदला, 2 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    कोरबा बुधवारी बायपास हिट एंड रन: घायल चंद्रमणि रात्रे की मौत, मामला हत्या में बदला, 2 आरोपी गिरफ्तार

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI14/06/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    मृतक चंद्रमणि रात्रे दर्री क्षेत्र में पदस्थ ASI रामनारायण रात्रे के इकलौते पुत्र थे।

    कोरबा, 13 जून – जिले के चर्चित बुधवारी बायपास हिट एंड रन मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि उर्फ दादू रात्रे की उपचार के दौरान मौत हो गई है। चंद्रमणि की मौत के बाद मामला अब दुर्घटना से बढ़कर हत्या के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

     

    मृतक चंद्रमणि रात्रे दर्री क्षेत्र में पदस्थ ASI रामनारायण रात्रे के इकलौते पुत्र थे। उनके निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही चंद्रमणि का शव उनके गृहग्राम पहुंचा, पूरे गांव में मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित पहुंचे। क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

     

    बताया जा रहा है कि बुधवारी बायपास में हुए हिट एंड रन कांड के बाद मामला लगातार गंभीर होता गया। जांच के दौरान युवा पत्रकार अरविंद राठौर के कथित अपहरण, मारपीट और लूटकांड की घटना भी सामने आई, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। आरोप है कि पत्रकार के साथ मारपीट कर नकदी, आईफोन और सोने के जेवर लूटे गए। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा पिस्टलनुमा हथियार से हवाई फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

     

    पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के तार क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरी गिरोह से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच के दौरान बांकीमोंगरा, कुसमुंडा और दीपका क्षेत्र के कुछ नाम चर्चा में आए हैं, जिनकी भूमिका को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

     

    घटना के छह दिन बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

     

    इस बीच चंद्रमणि रात्रे की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला प्रतीत होती है, जिसकी निष्पक्ष और गहन जांच आवश्यक है।

     

    मामले को लेकर CSP दर्री विमल पाठक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों से सशक्त हुआ राजस्व प्रशासन नवीन कार्यालय भवनों से सुदृढ़ हुई राजस्व सेवाएं, नागरिकों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
    Next Article कोरबा यातायात पुलिस की कार्रवाई: 161 दिन में 913 नशेड़ी चालकों पर केस, कोर्ट ने लगाया 91 लाख का जुर्माना
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.