Close Menu
    What's Hot

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन-2026 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस को मतगणना स्थल क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी

    May 30, 2026

    प्रवेश परीक्षा स्थगित वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

    May 30, 2026

    31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में खाद दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर सख्ती
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में खाद दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर सख्ती

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    *कोरबा, 29 मई 2026*

    खरीफ सीजन से पहले किसानों को सही दाम पर खाद-बीज मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने आज जिले भर की सहकारी व निजी उर्वरक दुकानों पर अचानक छापे मारे। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कालाबाजारी और तय दर से ज्यादा वसूली पर सीधी कार्रवाई की गई।

    कृषि विभाग के उप संचालक डी.पी.एस. कंवर के मुताबिक, आज 18 दुकानों की जांच की गई। जांच में गड़बड़ी मिलने पर 6 दुकानों को कारण बताओ नोटिस थमाए गए। एक दुकान का विक्रय तत्काल रोक दिया गया और सिरली-पाली स्थित सिद्धि विनायक ट्रेड्स से 56 बोरी यूरिया जब्त कर लिया गया।

    विभाग ने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक जिले की 115 उर्वरक दुकानों की पड़ताल हो चुकी है। इस दौरान 28 दुकानों को नोटिस जारी किए गए, 5 निजी प्रतिष्ठानों पर 21 दिन का बिक्री प्रतिबंध लगाया गया और सिरली-पाली के उसी सिद्धि विनायक ट्रेड्स से अवैध भंडारण की 56 बोरी यूरिया पकड़ी गई।

    प्रशासन ने किसानों से कहा है कि खाद खरीदते समय बिल जरूर लें। अगर कोई दुकानदार तय दर से अधिक ले या बिल न दे तो तुरंत ब्लॉक कृषि अधिकारी या जिला कंट्रोल रूम में शिकायत करें। विभाग का कहना है कि किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद मिले, इसके लिए दुकानों की आकस्मिक जांच आगे भी लगातार होती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित, आमजनों को योजनाओं की जानकारी रखने व लाभ उठाने हेतु किया गया प्रेरित शिविर में 569 आवेदन प्राप्त 150 आवेंदनो का हुआ मौके पर निराकरण
    Next Article 31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन-2026 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस को मतगणना स्थल क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    प्रवेश परीक्षा स्थगित वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित, आमजनों को योजनाओं की जानकारी रखने व लाभ उठाने हेतु किया गया प्रेरित शिविर में 569 आवेदन प्राप्त 150 आवेंदनो का हुआ मौके पर निराकरण

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    सोनगुढा़ पंचायत में पीएम आवास में गड़बड़ी, अधूरे मकानों को कागजों में बताया पूर्ण

    May 29, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा: सीतामणी चौक में पुलिस ने गुंडों का निकाला जुलूस, दिलाए नारे

    May 29, 2026
    Editors Picks

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन-2026 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस को मतगणना स्थल क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी

    May 30, 2026

    प्रवेश परीक्षा स्थगित वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

    May 30, 2026

    31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

    May 30, 2026

    कोरबा में खाद दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर सख्ती

    May 30, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.