*कोरबा, 27 मई 2026।* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में चल रहे सुशासन तिहार के तहत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत निरधी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर योजनाओं का लाभ दिया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम रहे। जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी, जनपद सदस्य सुरेश निषाद, उत्तम अगरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता सरपंच संघ पाली के अध्यक्ष एवं सरपंच निरधी छत्रपाल सिंह राज ने की।
शिविर में निरधी क्लस्टर के शिवपुर, सिल्ली, परसदा, पोलमी, पोंडी, बतरा, कर्रानवापारा और कोडार गांव के सरपंच भी उपस्थित रहे।
*प्रमुख वितरण:* जनपद पंचायत द्वारा 2 राशन कार्ड, 4 पेंशन स्वीकृति आदेश, 1 श्रवण यंत्र। कृषि विभाग ने शाकम्भरी योजना में बिसाहूराम/जेठूराम, सिल्ली को 03 एचपी पेट्रोल पंप दिया। राजस्व विभाग ने 5 डिजिटल किसान किताब, 9 वन अधिकार पत्र की पर्ची, 4 किसान किताब की द्वितीय प्रति बांटी। महिला बाल विकास ने 3 बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
शिविर में कुल 1342 आवेदन मिले, जिनमें से 153 का मौके पर निराकरण किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि शेष आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर पात्रों को लाभ देना विभागों की जिम्मेदारी है। जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत भी कार्यक्रम हुए।

