_कोरबा, 26 मई 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने जिला खनिज न्यास मद के तहत रेडियोग्राफर के 6 पदों पर भर्ती के लिए पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
*कितने पद, किस वर्ग के लिए*
कुल 6 पदों में अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 01 पद शामिल है।
*कहां देखें सूची*
पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट *https://korba.gov.in* पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वहां जाकर सूची देख सकते हैं।
*दावा-आपत्ति की आखिरी तारीख*
CMHO कार्यालय ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को सूची पर आपत्ति है या कोई दावा करना है तो वह *05 जून 2026, शाम 5 बजे तक* जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा कर सकता है।
*ध्यान दें:*
1. 5 जून शाम 5 बजे के बाद मिले दावे-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे।
2. लिफाफे के ऊपर *”पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) लिखना अनिवार्य है।
दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम पात्रता सूची अलग से सूचना पटल और वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

