कोरबा, 25 मई 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अपना घर सेवा आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। CMHO डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में 35 मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों की जांच कर जरूरी दवाइयां दी गईं।
मानसिक रोग भी आम बीमारी, छिपाएं नहीं – CMHO
शिविर में गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों को जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। लोगों को मानसिक स्वास्थ्य का महत्व, समय पर इलाज और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स भी बताए गए।
शिविर का संचालन सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुश्री तृप्ति ब्राम्हणी ने किया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे और टीम मौजूद रही।
CMHO डॉ. केशरी ने कहा कि मानसिक रोग अन्य बीमारियों की तरह सामान्य हैं। समय पर पहचान और इलाज से इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने अपील की कि मानसिक परेशानी को छिपाएं नहीं, जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

