Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…

    Santosh RajakBy Santosh Rajak25/04/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    त्वरित पुलिस कार्यवाही –

    घटना के बाद तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई। शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज एवं जिला ऑटो संघ के सहयोग से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर आरोपियों को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया।

     

    गिरफ्तार आरोपीगण –

    1. नासिर मोल्ला पिता नज़रुल इस्लाम, उम्र 41 वर्ष, निवासी नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल

    2. सजना बीबी पति नासिर मोल्ला, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेकंड नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल

    3. मिथुन चक्रवर्ती पिता मिलन चक्रवर्ती, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामचंद्रपुर, थाना निहती, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल

    4. तापसी दास पति चंचल घोष, उम्र 38 वर्ष, निवासी बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल

    5. गुलापी दास पति सुजीत दास, उम्र 55 वर्ष, निवासी सेकंड बेरा चांपा, थाना देगंगा, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल

    रिकवरी एवं जप्ती –

    1. चोरी गए दो सोने की चेन एवं एक सोने का लॉकेट सहित कुल लगभग 4,50,000/- (साढ़े चार लाख रुपये) मूल्य की ज्वेलरी की बरामदगी की गई।

    2. घटना में प्रयुक्त कार XUV300 को जप्त किया गया है।

     

    अपराध का तरीका

    आरोपीगण द्वारा सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करती थीं और आभूषण देखने के दौरान दुकानदार/कर्मचारियों का ध्यान भटकाती थीं, जबकि उनके साथी मौके का फायदा उठाकर आभूषण चुपचाप अपने कब्जे में लेकर निकल जाते थे।वारदात के तुरंत बाद आरोपीगण वाहन से तेजी से स्थान बदलकर दूसरे शहर/राज्य की ओर निकल जाते थे, जिससे उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी कठिन हो सके।

    अन्य खुलासे –

    पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि ये गिरोह पश्चिम बंगाल के राणाघाट, मालदा एवं सिलीगुड़ी क्षेत्र में भी इसी प्रकार की वारदातें कर चुका है तथा छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहर इनके टारगेट में थे। अन्य मामलों में पूछताछ जारी है।

    कानूनी कार्यवाही –

    प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(A) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

    आभार

    कोरबा पुलिस शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों का आभार व्यक्त करती है, जिनके द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई। साथ ही जिला ऑटो संघ के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।

    पुलिस की अपील

    कोरबा पुलिस सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं एवं उन्हें चालू स्थिति में रखें, साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleBREAKING NEWS : करही गोलीकांड पर पुलिस का एक्शन तेज: गांव में विशेष पुलिस कैंप, आरोपियों की तलाश में सघन अभियान…
    Next Article औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026
    करतला

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.