Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»*पत्रकार हितों की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी गठित, बलराम वैष्णव को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी*
    छत्तीसगढ़

    *पत्रकार हितों की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी गठित, बलराम वैष्णव को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी*

    Santosh RajakBy Santosh Rajak12/04/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    *पत्रकार हितों की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी गठित, बलराम वैष्णव को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी*

    *करतला।:-* पत्रकार हितों की मजबूती एवं संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बरपाली-करतला इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।
    संगठन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार घासिगिरी गोस्वामी द्वारा सभी सदस्यों की सहमति से नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए समर्पित एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों का चयन किया गया है। घोषणा के अनुसार, सक्रिय पत्रकार बलराम वैष्णव को करतला ब्लॉक अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं फलेस पाण्डेय को ब्लॉक महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
    कार्यक्रम के दौरान संरक्षक घासिगिरी गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और पत्रकारों की एकता एवं मजबूती से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सदैव पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण एवं पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा क्षेत्र में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की जा सकेगी।
    नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम वैष्णव ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
    वहीं नवनियुक्त महासचिव फलेस पाण्डेय ने भी संगठन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
    बैठक में मुख्य रूप से राजू खत्री, अमीन सिद्दीकी, चित्रलेखा श्रीवास, संतोष रजक मनोज राठौर, मनहरण श्रीवास, श्याम कंवर, संजू वैष्णव, नरेश पटेल,निल पटेल जगदीश पुरी, सुमित सरकार सहित अन्य पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Article*गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस के लिए बवाल, 15 दिनों से खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता, एजेंसी में जमकर हंगामा*
    Next Article RTI से खुलासा: पीएम आवास में बड़ा फर्जीवाड़ा, कागजों में ‘कंप्लीट’ घर मौके पर अधूरे मिले
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026
    करतला

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.