Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा (छत्तीसगढ़)* *♦️“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी* *♦️
    छत्तीसगढ़

    कोरबा (छत्तीसगढ़)* *♦️“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी* *♦️

    Santosh RajakBy Santosh Rajak15/03/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    https://kartalatimes.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260315-WA0007.mp4
    https://kartalatimes.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260315-WA0006.mp4
    https://kartalatimes.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260315-WA0005.mp4

     

    कोरबा (छत्तीसगढ़)

    *♦️आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी एवं अन्य सामान को पुलिस ने किया बरामद*

    *♦️महिला आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सिविल लाइन एवं थाना उरगा में प्रकरण दर्ज हैं*

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चौकी मानिकपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    *⏩प्रकरण* – अपराध क्रमांक 196/26
    थाना – सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    धारा – 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस

    प्रार्थी अमित दिवाकर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.03.2026 को वे अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। अगले दिन सुबह घर वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया गया तथा घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, चांदी की पायल, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी रकम लगभग 5000 रुपये चोरी होना पाया गया।

    मामले में विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद किया गया।

    *⏩प्रकरण* – अपराध क्रमांक 209/26
    थाना – सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    धारा – 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस

    प्रार्थी नंद कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.03.2026 को वे परिवार सहित शादी कार्यक्रम में गए थे। अगले दिन सुबह घर वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर के अंदर रखे चांदी की पायल, बच्चों का चांदी का जुड़ा एवं नगदी रकम लगभग 11000 रुपये चोरी होना पाया गया।

    मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया गया तथा चोरी गया सामान बरामद किया गया।

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:*
    01. सुमित्रा रात्रे, पति मनीष गुप्ता, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी बेन्द्रकोना, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

    *आरोपिया का आपराधिक रिकॉर्ड:-*
    आरोपिया के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिविल लाइन रामपुर एवं थाना उरगा में निम्न अपराध पंजीबद्ध हैं–

    1. अपराध क्रमांक 45/23 – धारा 457, 380, 34 भादवि, थाना सिविल लाइन रामपुर।
    2. अपराध क्रमांक 209/26 – धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस, थाना सिविल लाइन रामपुर।
    3. अपराध क्रमांक 553/21– धारा 457, 380, 34 भादवि, थाना उरगा, जिला कोरबा।

    *⏩प्रकरण*– अपराध क्रमांक 233/2026
    चौकी – मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा
    धारा – 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस

    प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।

    पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी का जेवरात एवं नगदी रकम बरामद किया गया।

    *गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता:-*

    1. आकाश मरावी, पिता सुनील कुमार मरावी, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी शंकर नगर इंडस्ट्रियल एरिया, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।
    2. रोहित शर्मा, पिता स्व. कमलेश शर्मा, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी मैरिज हॉल के सामने रमागढ़, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा।
    3. निखिल वर्मन, पिता राजनारायण वर्मन, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी घनगांव, थाना जरेहगांव, जिला मुंगेली (हाल पता – सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा)।

    कोरबा पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

    *कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleउरगा थाना छेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पताड़ी में एक युवक ने फाँसी लगाकर खुद कुसी कर ली परिजनों पर फूटा दुखो का पहाड़
    Next Article कोरबा में मचा हड़कंप: एक दिन में सुसाइड के तीन मामले, रेलवे ब्रिज पर अज्ञात युवक की फंदे से लटकी मिली लाश
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.