रायगढ़,(करतला टाइम्स) – कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग शासन और प्रशासन की रीढ़ है और सभी अधिकारियों को अपने कार्यों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करना चाहिए।*बैठक में हुई चर्चा*- नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, नजूल प्रकरण, ई-कोर्ट, भूमि अधिग्रहण, रिकार्ड दुरुस्ती जैसे लंबित प्रकरणों की समीक्षा- लैंड बैंक हेतु चिन्हित वन भूमि, ऑरेन्ज एरिया सर्वे, विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूआबंटन, अतिक्रमण पर कार्रवाई, भू-अर्जन अवार्ड पारित प्रकरणों में रिकार्ड दुरुस्ती- जिले में पेड़ों की अवैध कटाई एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश- जिले में प्रस्तावित सेतु निर्माण सहित बड़े परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण व लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक प्रगति लाने हेतु दिशा-निर्देश दिए।



