Close Menu
    What's Hot

    कोरबा: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में उमड़ी भीड़, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई अर्जी

    March 31, 2026

    कोरबा जिले में अवैध लाल ईंट बनाने और बेचने का कारोबार जोरों पर है। प्रशासन की अनदेखी के चलते

    March 31, 2026

    ट्री मैन ऑफ इंडिया विष्णु लांबा का नक्सल ग्रीन मिशन: सरेंडर नक्सलियों को वनमित्र बनाने की मुहिम 🌳

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»अन्य»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नारायणपुर से जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त.
    अन्य

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नारायणपुर से जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त.

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.comJanuary 29, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर, 29 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 641 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को किया गया था। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 21 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

    योजना के शुभारंभ से अब तक 23 किस्तों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को कुल 14 हजार 954.42 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। यह व्यवस्था वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रही है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 24वीं किस्त के रूप में 641.34 करोड़ रुपए की राशि जारी किए जाने के पश्चात महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कुल वितरित राशि बढ़कर 15 हजार 595.77 करोड़ रुपए हो जाएगी। यह राज्य सरकार की महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यह प्रमाणित करती है कि योजना से प्रदेश की लाखों महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleभविष्य की जरूरत के अनुरूप हो विद्युत सुविधाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
    Next Article मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रगति पोर्टल के संबंध में ली प्रेसवार्ता.
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में उमड़ी भीड़, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई अर्जी

    March 31, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा जिले में अवैध लाल ईंट बनाने और बेचने का कारोबार जोरों पर है। प्रशासन की अनदेखी के चलते

    March 31, 2026
    छत्तीसगढ़

    ट्री मैन ऑफ इंडिया विष्णु लांबा का नक्सल ग्रीन मिशन: सरेंडर नक्सलियों को वनमित्र बनाने की मुहिम 🌳

    March 29, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के छुरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रसोइए का छात्र पर जानलेवा हमला।

    March 29, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस ने चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 व्यक्तियों पर कार्रवाई की है

    March 29, 2026
    छत्तीसगढ़

    पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू-पोती की हत्या, 2 को उम्रकैद:तीन बरी, हाईकोर्ट का फैसला, पैसे के लिए रिश्तेदार ने मारा था

    March 28, 2026
    Editors Picks

    कोरबा: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में उमड़ी भीड़, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई अर्जी

    March 31, 2026

    कोरबा जिले में अवैध लाल ईंट बनाने और बेचने का कारोबार जोरों पर है। प्रशासन की अनदेखी के चलते

    March 31, 2026

    ट्री मैन ऑफ इंडिया विष्णु लांबा का नक्सल ग्रीन मिशन: सरेंडर नक्सलियों को वनमित्र बनाने की मुहिम 🌳

    March 29, 2026

    कोरबा के छुरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रसोइए का छात्र पर जानलेवा हमला।

    March 29, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.