Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर

    June 13, 2026

    एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    June 13, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर घोषित

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»अन्य»रायपुर साहित्य उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार सुश्री रुबिका लियाकत हुईं शामिल.
    अन्य

    रायपुर साहित्य उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार सुश्री रुबिका लियाकत हुईं शामिल.

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.comJanuary 24, 2026Updated:February 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर 24 जनवरी 2026/* रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे दिन अभिनव नीरव मंडल के प्रथम सत्र में विचारोत्तेजक संवाद और सारगर्भित विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आईं वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा के मध्य रोचक परिचर्चा सम्पन्न हुई।

    अपने संबोधन में सुश्री लियाकत ने राष्ट्रवाद पर संबोधित कहा कि जब हम मिट्टी में मिल रहे हों, तो यह मिट्टी भी रोए इस धरती की। उन्होंने पत्रकारिता के 18 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया पर आए 30 सेकंड के वीडियो पर आँख मूँदकर भरोसा न करें, बल्कि तथ्यों की स्वयं पड़ताल करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी व्यक्ति या विचारधारा के लिए नहीं, बल्कि सत्य और अच्छाई के लिए कार्य करती हैं और उनकी प्रतिबद्धता भारत के प्रति है।
    इतिहास और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के दंगों के समय किए गए मानवीय कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा स्वभावतः सेक्युलर है और भारतीयता उसी समझ से विकसित होती है। निजी प्रसंग साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी दादी सनातन परंपराओं का पालन भी करती थीं, पाँच वक्त नमाज़ भी पढ़ती थीं और सबका आदर करती थीं, यह भारत की साझा संस्कृति का उदाहरण है।
    विराट हिंदू सम्मेलन से जुड़े अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें धर्म पर मन से विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं कलमा पढ़ती हैं, उनके तीनों बच्चे कुरान पढ़ते हैं पर वे अपने बच्चों को इस प्रकार तैयार कर रही हैं कि वे वंदे मातरम् और भारत माता की जय कहने में संकोच न करें क्योंकि उनकी पहचान भारतीय होने से है।
    व प्रश्नोत्तर सत्र में पत्रकार बनने की आकांक्षा रखने वाली पत्रकारिता की छात्रा के प्रश्न पर उन्होंने परिश्रम, सत्यनिष्ठा और निर्भीकता को सफलता की कुंजी बताया। धर्म और राष्ट्रवाद से जुड़े प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रंथ या विचार को गुरु से समझना चाहिए, संदर्भ जानना चाहिए, और किसी की बातों में बहकर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए क्योंकि एक ही बात के कई अर्थ हो सकते हैं। राष्ट्रवाद के प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं हमेशा भारत और राष्ट्रवाद को चुनूँगी।
    कार्यक्रम के अंत में उन्होंने दो पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ के साहित्य पुरोधा एवं पूजा अग्रवाल की काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ शामिल थे। सत्र में बड़ी संख्या में युवा, साहित्यप्रेमी और पत्रकारिता से जुड़े लोग शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 12 मार्ग में 12 नवीन बसों का शुभारंभ और रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर कार्यालय भवन पंडरी का हुआ भूमिपूजन.
    Next Article रायपुर साहित्य उत्सव में ‘नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया’ पर परिचर्चा, सिनेमा और साहित्य के संबंधों पर हुआ विमर्श.
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर

    June 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    June 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर घोषित

    June 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषितमत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,

    June 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर

    June 13, 2026

    एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    June 13, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर घोषित

    June 13, 2026

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषितमत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,

    June 13, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.